शिमला। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा अलेना ऑटो लिमिटेड, प्लॉट नंबर-सी-116 फेज 7 मोहाली में ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के कुल 200 पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 आयु वर्ग (केवल पुरुष) होनी चाहिए। इन पदों के लिए 20, 21, 22 और 23 अप्रैल, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 50 पदों के लिए 20 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रोहड़ू, 50 पदों के लिए 21 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रामपुर, 50 पदों के लिए 22 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय कुमारसैन तथा 50 पदों के लिए 23 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय सुन्नी में साक्षात्कार प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं या आईटीआई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78888-90406 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।