Breaking News

  • फतेहपुर : अपर बरोट ढाबा के पास 3.26 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा युवक
  • सरकाघाट सिया हत्याकांड : वारदात वाले दिन घर से गुस्से में निकला था आरोपी-मां से हुई थी कहासुनी
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत

सरकाघाट सिया हत्याकांड : वारदात वाले दिन घर से गुस्से में निकला था आरोपी-मां से हुई थी कहासुनी

ewn24 news choice of himachal 19 Apr,2026 3:48 pm



    सरकाघाट। मंडी जिला के सरकाघाट के सिया हत्याकांड में पुलिस जांच में कुछ अन्य खुलासे हुए हैं। घटना वाले दिन आरोपी की मां से पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने बीड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकला था।

    यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने मौके की निशानदेही भी की है। आरोपी ने घटनास्थल व वहा से जाने के रास्ते के बारे में बताया। पूरे रूट की मैपिंग करवाई गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मां से कहासुनी के बाद वह धार में एक गौशाला में चला गया। यहां से वह गोपालपुर पंचायत से होते हुए गोपालपुर चौक से घटनास्थल की ओर बढ़ा।

    यहां गुस्से से भरे आरोपी को रास्ते में सिया मोबाइल पर बात करती हुई मिल गई। आरोपी ने छात्रा पर दराट से हमला कर दिया। इस कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। हत्या के बाद एक महिला के चिल्लाने व लोगों के आने पर आरोपी गोपालपुर चौक से मंदिर की ओर भागा। इसके बाद वह नाले के रास्ते होते हुए नगला नाला तक पहुंच गया, जहां उसे स्थानीय लोगों ने दबोचा था।

    शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल से लेकर उसके बताए पूरे रास्ते की पड़ताल की। वहीं छात्रा और आरोपी के नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है सूत्रों के अनुसार आरोपी ने यह भी कबूला है कि उसने उसी जगह पर छात्रा को मारा था।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महीने में एक या दो बार ही दिहाड़ी लगाकर कुछ पैसे कमा पाता था। पैसे न होने की सूरत में रास्ते में गिरे बीड़ी के टुकड़ों को लेकर वह घटनास्थल के पास मंदिर में माचिस लेकर इन्हें पीता था। आरोपी पेड़ों की छंटाई करने में माहिर है। 

    एसपी भी खुद पूछताछ कर रहे हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है। दावा किया कि एक-दो दिनों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

    गौर हो कि सरकाघाट में सुबह कॉलेज जा रही छात्रा क दराट से वार कर आरोपी विकास ने हत्या कर दी थी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। 
    सिया हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के सामने आरोपी विकास के माता-पिता ने अपने बेटे से इस हत्याकांड के बारे में पूछा कि क्या हत्या तूने की है तो आरोपी ने सिर हिलाते हुए गुनाह कबूला।

    इस मामले में आरोपी की माता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि बेटे ने गलत किया है तो फांसी पर लटका दो। अब खुद के सामने बात होने पर आरोपी ने वारदात कबूली है। पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर लाई थी।


    सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत 



    HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन 



    अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड  



    हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त 



    HPBOSE से संबद्ध निजी स्कूलों में अब सिर्फ बोर्ड की किताबें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather