हिमाचल में क्यों हो रहे धड़ाधड़ से तबादले, आखिर क्या है कारण-पढ़ें
ewn24news choice of himachal 01 Feb,2024 3:48 am
आईएएस, आईपीएल, एचएएस अधिकारी बदले
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के अंदर 19 आईएएस, 13 आईपीएस, 25 एचपीएस, चार एचएएस, 49 तहसीलदार, 69 नायब तहसीलदार बदले हैं। प्रदेश के 8 जिलों के डीसी बदले गए हैं। डीसी शिमला, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, किन्नौर और मंडी को बदल दिया गया है। अनुपम कश्यप को डीसी शिमला लगाया है। अमरजीत सिंह हमीरपुर के डीसी होंगे।
हेमराज बैरवा को कांगड़ा डीसी के पद पर तैनाती दी है। अपूर्व देवगन डीसी मंडी होंगे। मुकेश रेपसवाल डीसी चंबा के पर सेवाएं देंगे। तोरूल एस रवेश डीसी कुल्लू होंगी। डा अमित शर्मा डीसी किन्नौर के पद पर सेवाएं देंगे। जतिन लाल डीसी ऊना होंगे।
भविष्य में और तबादले भी हो सकते हैं। आखिर बड़ी संख्या में तबादले क्यों रहे हैं। आपको बताते हैं। बता दें कि इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं।
लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भारत चुनाव आयोग ने एक स्टेशन पर तीन साल पूरा करने वाले अधिकारियों को ट्रांसफर करने के निर्देश के दिए हैं। इन्हीं निर्देशों की अनुपालन के चलते ऐसा किया जा रहा है।