Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

डीडी हिमाचल का 24 घंटे होगा प्रसारण, अनुराग बोले- देश के साथ दुनिया देखेगी हमारी संस्कृति

ewn24news choice of himachal 16 Feb,2023 11:42 pm

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया इस सेवा का शुभारंभ

    शिमला। हिमाचल की संस्कृति की झलक पूरे देश के साथ दुनिया तक पहुंच पाएगी। यह बात आज शिमला में केंद्रीय सूचना व प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि डीडी हिमाचल की सेवा को अब 24 घंटें के लिए शुरू किया गया है। डीडीएच पर यह पूरे देश में देखा जायेगा। यहां की कला व संस्कृति को अब पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। इससे प्रदेश के धार्मिक व साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धार्मिक स्थानों से आरती व अनेक कार्यकम दिखाए जाएंगे।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों को हिमाचल लाने के लिए उन्हें आकर्षित करने के लिए अनेक कार्यक्रम दिखाए जा सकेंगे। यहां की नाटी व संगीत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रयास किया जाएगा। हिमाचल के लोगों ने आजादी में कितना योगदान दिया ऐसे वीर  सैनिकों के बारे में कार्यक्रम तैयार करके जनता को दिखायें जाएगें।

    HP Cabinet: सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया 

    उन्होंने कहा कि दूरदर्शन पर आने वाला चित्रहार काफी मशहूर था अब डीडी हिमाचल में भी हिमाचली चित्रहार दिखाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक दिन है।

    वाइब्रेंट विलेज योजना का हिमाचल के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा फायदा

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना से हिमाचल के सीमावर्ती गांव में पहुंचाया जाएगा।  इस प्रोजेक्ट के तहत उतरी सीमावर्ती 5 राज्यों के 2962 गांव  इस योजना में  विकसित होंगे इस योजना पर 4800 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
    हिमाचल कैबिनेट: बजट सत्र को लेकर फैसला, सुख आश्रय कोष पर लगी मुहर

    इस योजना के तहत पांच राज्यों में हिमाचल भी शामिल है और प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में इस योजना के तहत सौ प्रतिशत सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। जिससे यहां ना सिर्फ आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा बल्कि पर्यटन शिक्षा और सड़क सुविधाओं जैसे क्षेत्र में भी प्रगति होगी।

    वहीं,  इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डीडी हिमाचल 24 यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास से संभव हो पाया है। सरकार बदलती रहती है। विचारधारा अलग-अलग हो सकती है। हिमाचल स्पॉट्स में आगे आए आपसे मुलाकात करेंगे। हिमाचल में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर हो इसके लिए सहयोग की उम्मीद करते हैं। इसके साथ ही अन्य योजनाओं में भी प्रदेश को सहयोग की आवश्यकता है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather