कांगड़ा : कार से चिट्टा बरामद, शामनगर और मैक्लोडगंज के तीन युवक धरे
ewn24news choice of himachal 20 May,2024 12:57 am
बाईपास के नजदीक पुलिस को मिली सफलता
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा में चिट्टे के साथ तीन युवकों पकड़ गया है। इसमें दो युवक शामनगर धर्मशाला और एक मैक्लोडगंज निवासी है। बता दें कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम कल रात (शनिवार रात) बाईपास के नजदीक हनुमान मंदिर के पास नाके पर थी।
इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी के दौरान 6.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अक्षय शर्मा, गौरव वर्मा निवासी शामनगर और अभिषेक सिंह निवासी मैक्लोडगंज के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सभी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।