Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Solan State News

सोलन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

उप रोजगार कार्यालय अर्की और कसौली में होंगे इंटरव्यू
सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। एसआईएस लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पद भरेगी।
पद भरने के लिए 31 अक्टूबर एवं पहली नवंबर, 2023 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
HCU : तथ्यपूर्ण कवरेज न होना कश्मीर घाटी से हिंदुओं के पलायन का बड़ा कारण
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों को भरने के लिए 31 अक्टूबर, 2023 को सोलन जिले के उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह साढ़े 10 बजे साक्षात्कार होंगे।
सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों को भरने के लिए पहली नवंबर, 2023 को सोलन जिले के उप रोजगार कार्यालय कसौली में सुबह साढ़े 10 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab  के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
कैंपस इंटरव्यू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर जिला रोजगार अधिकारी सोलन के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242, 70601-79415 पर संपर्क कर सकते हैं।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *