Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

मैक्लोडगंज में पर्यटक लापता : गुना माता ट्रैक पर निकला था, तलाश जारी

ewn24news choice of himachal 14 Nov,2022 6:08 pm

    SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में ट्रैकिंग पर निकले एक विदेशी पर्यटक के लापता होने की खबर है। ये अमेरिकी पर्यटक पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नड्डी गांव के गुना माता ट्रैक के लिए ट्रैकिंग पर निकला था। पर्यटक रास्ता भटक गया और अब तक लापता है। खबर मिलते ही प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए SDRF की टीम के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का दौर शुरू : बर्फ से ढकी चोटियां, प्रदेश में शीतलहर

    जानकारी के अनुसार, अमेरिका का रहने वाला मैक्समिलियन लोरेंज नड्डी गांव के आरा कैंप में पिछले 15 दिन से ठहरा हुआ था। 7 नवंबर को पूर्णिमा के दिन ध्यान साधना के लिए वह गुना माता ट्रैक पर गया था। उसने 8 नवंबर को भेजे संदेश में लिखा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्समिलियन लोरेंज के लापता होने की सूचना मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में लिखवाई।
    शिमला : कार्ट रोड पर दो बसों में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

    पर्यटक के लापता होने की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई। मौसम खराब होने के चलते अभी तक लापता मैक्समिलियन लोरेंज का कोई पता नहीं चल सका है। SDRF के DSP सुनील राणा ने बताया कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने पत्र लिखकर SDRF की टीम को लापता हुए अमेरिकी के ट्रैकर को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। पर्यटक की तलाश जारी है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather