Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी विवाद नहीं थम रहा, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले ऑपरेटर

ewn24 news choice of himachal 02 Jul,2024 7:25 pm


    टैक्सी ड्राइवर की हत्या का भी उठाया मामला


    शिमला। हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ता जा रहा है। पंजाब के पर्यटकों द्वारा शिमला के टैक्सी ड्राइवर की हत्या और उसके बाद हिमाचल में गाड़ियों से तोड़फोड़ के बाद पंजाब में भी हिमाचल की गाड़ियों को रोका जा रहा है।


    इससे टैक्सी चालकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। इन घटनाओं के बाद जहां हिमाचल के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

    इसी मामले को लेकर शिमला टैक्सी यूनियन के लोग पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले और विवाद को सुलझाने की मांग उठाई। 


    टैक्सी चालकों का कहना है कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा सभी टैक्सी ऑपरेटर को भुगतना पड़ रहा है। वह चाहते हैं कि दोनों राज्यों का आपसी भाईचारा बना रहे। दोनों राज्यों के टैक्सी ऑपरेटर संयम रखें।

    दोनों राज्यों के ऑपरेटर भी लगातार आपस में बातचीत कर रहे हैं। सरकार भी पंजाब के साथ मामले को सुलझाने का प्रयास करें। 


    उन्होंने कहा कि पंजाब के पर्यटक टैक्सी चालक को मारकर गाड़ी में पंजाब ले गए रास्ते में कहीं पर भी नाके पर चेकिंग नहीं की गई। उन्होंने कहा कि नाकों पर चेकिंग होनी चाहिए।

    पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटर का विवाद बड़ा नहीं है। सरकार इसको सुलझाने के लिए बात करेगी। टैक्सी चालक की हत्या का मामला दुखद घटना है। दोनों प्रदेशों को आपसी सौहार्द के साथ आगे बढ़ना चाहिए।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather