Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला में शहर और गांव का समान विकास करवाना लक्ष्य : सुधीर शर्मा

ewn24news choice of himachal 10 Mar,2023 2:38 am

    सकोह-रोड़ीकुट, योल-बनोरड़ू व बरवाला-मसरेहड़ सड़क का किया भूमि पूजन

    धर्मशाला। विधायक सुधीर शर्मा ने गुरुवार को धर्मशाला में दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का भूमि पूजन करते हुए क्षेत्र की हजारों की आबादी को सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में वूमन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शिरकत करते हुए वहां देश भर से जुटी नामी प्लेयर्स का हौसला बढ़ाया।
    IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    सुधीर शर्मा ने बरसों से लंबित सकोह-रोड़ीकुट मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने चुनावों में सकोह की जनता की इस चिरपरिचित लंबित मांग को पूरा करने का वादा किया था जिसे उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इस मार्ग के बनने से इस इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। जनता ने इसके लिए सुधीर शर्मा का आभार जताया है।

    इसके बाद विधायक सुधीर शर्मा ने एक अन्य संपर्क मार्ग योल-बनोरड़ू, बरवाला-मसरेहड़ सडक़ के अपग्रेडेशन का भूमि पूजन किया। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को बड़ी सुविधा होगी। यह लिंक रोड लंबे समय से उपेक्षित था। चुनावों के समय बड़ी संख्या में लोगों ने सुधीर शर्मा ने से इस रोड के अपग्रेडेशन की मांग उठाई थी। सुधीर शर्मा ने कुछ ही समय में इस मार्ग की औपचारिकताएं पूरा करते हुए इसका काम शुरू करवा दिया है।

    सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में शहर और गांवों का समग्र विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिंक रोड के बनने से गांवों के लोगों को खेती से लेकर स्वास्थ्य तक की सुविधाएं सुगम हो जाएंगी। एक समान विकास करवाना उनका पहला लक्ष्य है। वह इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
    सिरमौर : SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत-2 घायल

    उन्होंने कहा कि आम जनता के काम उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में सभी 75 प्रोजेक्टों को समय पर पूरा किया जाएगा। इसी तरह ओबीसी भवन, सब्जी मंडी पास्सू, कूहलों के काम को तेजी दी जा रही है। ये सारे प्रोजेक्ट डैडलाइन के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

    धर्मशाला बनी इवेंट कैपिटल

    सुधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सौजन्य से आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग (वूमन) चैंपियनशिप में भी शिरकत की। इस 12 मार्च तक चलने वाली चैंपियनशिप में देश भर के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की सैकड़ों खिलाड़ी छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में एक से बढ़कर एक नेशनल लेवल के इवेंट हो रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी धर्मशाला पूरे देश के लिए इवेंट कैपिटल बनकर उभर रही है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather