Categories
Top News Dharam/Vastu

12 दिसंबर, 2023 राशिफल : मेष राशि वाले किसी भी प्रकार के विवाद से रहें दूर

राशिफल के अनुसार 12 दिसंबर 2023 मंगलवार का दिन 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि के जातकों को होगा लाभ और किसका बढ़ेगा मान सम्मान बताते हैं आपको….

राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों आपका लाभ का दिन है। आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्‍य साथ देगा। आप मन लगाकर अपने काम पूरे करें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। कानूनी मामलों से किसी प्रकार के झमेले से बचें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृष राशि वालों धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाएं बन सकती हैं। अपने काम में ध्यान रखें। किसी दूसरे की बातों में आने से बचें। आज फालतू खर्च से बचें। अधिक परिश्रम करने का योग बन रहा है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

राशिफल के अनुसार मिथुन राशि वालों की आज धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। मेहनत से काम करने पर आपको मुनाफा देगा। रात का वक्‍त परिवार और दोस्‍तों के साथ खुशी में बीतेगा। एक बात का ध्यान रखें कि पैसे बचाकर खर्च करें।

कर्क राशि वालों आज आपके धन और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बॉस से प्रशंसा मिली सकती है। करियर से जुड़े कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। तरक्‍की से जुड़ा कोई समाचार मिलने का भी योग है‌। राजनीतिक संगठन से जुड़े जातकों को लाभ होगा और शुभ समाचार मिलेगा। आपके लिए फायदे वाला दिन है।

राशिफल के अनुसार सिंह राशि वालों की योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। सहयोगियों से हर प्रकार का सहयोग मिलगा। आपको पैसों की बचत करने में सफलता मिलेगी।

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

कन्या राशि वालों को धन सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कारोबार में आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपने काम को छोड़कर दूसरों के कार्य पूर्ण करेंगे और उसमें आपको लाभ होगा। कीमती वक्त बर्बाद करने से बचें। कामकाज की स्थिति आपके लिए बेहतर रहेगी।

राशिफल के अनुसार तुला राशि वालों आपके धन और सम्मान में वृद्धि का योग है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी धन से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। भाग्‍य में वृद्धि होगी। सही समय पर ही सही काम करें, आपको लाभ होगा। तनाव अपने आप ही कम हो जाएगा।

वृश्चिक राशि वालों आज भाग्‍य साथ देगा। रचनात्‍मक कार्य में आपका मन लगेगा। कोर्ट और मुकदमें के मामले में चक्‍कर काटने पड़ सकते हैं। इसमें आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। कारोबारियों के लिए लाभ का दिन है।

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

राशिफल के अनुसार धनु राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को नौकरी से संबंधित कोई काम की खबर मिल सकती है। कोई जरूरी काम बनने का योग है। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। आने वाला समय भी बेहतर परिणाम देगा। रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। सम्‍मान में वृद्धि होगी।

राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। कोई वस्तु खरीदने की जल्दी रहेगी। कहीं से खुशखबरी मिलने का योग है। काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आपकी अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी। सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वालों आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ का योग है। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको कोई शुभ समाचार आ सकता है। आपका पैसों के मामले में कोई रुका कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको लाभ होगा। चिंता की बात यह है कि किसी काम के बिगड़ने से तनाव हो सकता है। इसलिए पैसों का खर्च सोच समझ कर करें। शुभ समाचार आने से आपके करियर में लाभ और उन्‍नति होगी। ग्रहों की शुभ दशा से आपको लाभ होगा। रुके कार्य पूर्ण होगा। परिवार के लोगों से आर्थिक लाभ होगा।

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

11 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती आपकी राशि, पढ़ें

हिमाचल के छात्रों को करवाया जाएगा पंजाब का भ्रमण, यह है मकसद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *