Breaking News

  • हिमाचल के कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ी, नोटिफिकेशन जारी
  • छोटी काशी मंडी में पहली बार पधार रहे देव श्री नारायण, होगा अद्भुत मिलन
  • सनौरा स्कूल की छात्रा आकृति का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन
  • IIT मंडी का 12वां दीक्षांत समारोह : 636 छात्रों को प्रदान की डिग्रियां
  • नूरपुर : मनोहरा नाला में पकड़ी गाड़ी, 120 बोतल देसी शराब बरामद
  • हमीरपुर : लंबलू में चढ़ाई पर बैक हुआ ट्रक-खड्ड में गिरा, चालक की गई जान
  • शिमला मस्जिद विवाद : देवभूमि संघर्ष समिति का हल्ला बोल, उठाई ये मांगें
  • HPU के एसबीएस हॉस्टल में पांचवीं मंजिल से गिरा छात्र, गई जान
  • हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बदले 27 HAS अधिकारी, दो को दी तैनाती
  • हिमाचल : दो अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य प्राणी सप्ताह, मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व थीम

सोनिया गांधी फिर चुनी CPP अध्यक्ष, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने दी बधाई

ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2024 4:48 pm


    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल (CPP) का अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। शनिवार को पार्टी सांसदों की बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद गौरव गोगोई, के सुधाकरन और तारिक अनवर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।  77 वर्षीय सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं। वह फरवरी में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं।


    इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुना गया।  राहुल गांधी ने कहा कि इसमें जल्दबाजी कर दी है। उन्होंने पार्टी शीर्ष नेताओं से कहा कि  इस पर वह जल्दी ही कोई निर्णय लेंगे।
    अब CPP अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता के बारे में फैसला करेंगी। 
    उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। 

    उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद गण सदन में जनता व लोकतंत्र की आवाज मजबूती से बुलंद करेंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather