Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Dharam/Vastu Kangra

श्रावण अष्टमी मेले : हिमाचल के शक्तिपीठों में ये रहेगा आरती का समय

कांगड़ा। श्रावण अष्टमी मेले गुरुवार यानी आज से शुरू हो गए हैं। हिमाचल के पांच प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी, श्री ज्वालामुखी, श्री नैना देवी, श्री चामुंडा देवी तथा श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी सज गए हैं। शक्तिपीठों में माता रानी के स्नान, श्रृंगार व आरती का अलग-अलग समय तय किया गया है।

श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। सुबह चार बजे मइयों के स्नान के बाद शृंगार किया जाएगा और माता रानी को आरती के साथ भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक मंदिर बंद रहेगा।

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, कांगड़ा में सुबह चार से रात नौ बजे तक मंदिर खुला रहेगा। सुबह पांच बजे में मईया का स्नान, श्रृंगार व आरती के साथ चना-पूरी, मेवे व दुध का भोग मां को लगाया जाएगा।

इसके अलावा श्री ज्वालामुखी मंदिर सुबह चार बजे खुलेगा और रात 10 बजे बंद होगा। ज्वाला मां की सुबह चार से बजे तक बजे स्नान व श्रृंगार के बाद आरती होगी। दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक माता रानी को आरती के साथ खीर व चावल का भोग लगेगा। शाम सात से आठ बजे तक माता को आरती के साथ पूरी-चने का भोग लगेगा। सातवीं, अष्टमी और नवमीं के दिन सारी रात मंदिर मइया के दर्शनों के लिए खुला रहेगा।

हिमाचल में त्रासदी से सबक : आधुनिक उपकरणों से लैस होगी SDRF

चामुंडा देवी मंदिर में सावन अष्टमी मेलों में मंदिर सुबह पांच बजे खुलेगा और रात को 10 बजे तक बंद होगा। सुबह मां को हलवा और चने का भोग लगेगा, उसके आद दोपहर 12 बजे मां को मां को दाल और चावल सब्जी का भोग लगेगा।

वहीं, श्री नैना देवी मंदिर बिलासपुर में रात 12 से दो बजे तक बंद किया जाएगा। इन दो घंटों में माता रानी का स्नान और श्रृंगार के बाद एक साथ चार आरतियां की जाएंगी। मंदिर में दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे और शाम को माता रानी को विशेष भोग लगाए जाएंगे।

हिमाचल में HAS प्रारंभिक परीक्षा 2023 रिशेड्यूल, अब अक्टूबर माह में होगी 

 

 

 

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

 

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

 

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *