Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला मिडल बाजार धमाका : NSG के नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम ने जुटाए साक्ष्य

ewn24news choice of himachal 24 Jul,2023 3:24 am

    18 जुलाई 2023 शाम की है घटना

     

    शिमला। राजधानी शिमला के मिडल बाजार में हुए धमाके मामले की जांच को लेकर एनएसजी (NSG) के नेशनल बम डेटा सेंटर (NBDC) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

    बता दें कि 18 जुलाई 2023 को शाम के समय शिमला के मिडल बाजार स्थित एक भोजनालय में विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक 01 व्यक्ति की मौत हो गई थी और लगभग 10-12 लोग घायल हो गए थे। विस्फोट के कारण हुई क्षति से मॉल रोड स्तर पर और शीर्ष मंजिल तक खिड़कियां और संरचनाएं टूट गईं। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन सदर, शिमला में मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। इसके अलावा, राज्य एफएसएल शिमला की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया था।
    Kullu Breaking : भुंतर-मणिकर्ण सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए हुआ बहाल

    मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए और गहन और शीघ्र जांच सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने अतिरिक्त सचिव (सीटीसीआर) गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटना स्थल का दौरा करने के लिए एनएसजी की पोस्ट ब्लास्ट जांच (पीबीआई) टीम को तैनात करने का अनुरोध किया।

    इसके बाद राष्ट्रीय बम डेटा सेंटर (एनबीडीसी) की टीम, जिसमें 14 कमांडो और 2 अधिकारी शामिल थे, ने 23 जुलाई 2023 यानी रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने उपरोक्त एसआईटी द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों की भी जांच की। एनबीडीसी की टीम ने अस्पताल में घायल व्यक्तियों से भी मुलाकात की और बातचीत की। उन्होंने इस मामले पर एसएफएसएल के डॉ. राजेश कुमार से भी चर्चा की, जिन्होंने विस्फोट के दिन सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एनबीडीसी टीम की जांच जारी है।
    चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आगाज, चौगान में लगी रौनक

    नेशनल बम डेटा सेंटर (NBDC) 1988 में बनाया गया था, जो पोस्ट ब्लास्ट इन्वेस्टिगेशन (PBI) के लिए शीर्ष राष्ट्रीय एजेंसी है और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के तहत काम करती है। तब से एनबीडीसी ने देश में विस्फोट से संबंधित सभी घटनाओं को एकत्रित करना और उन्हें क्रमबद्ध करना शुरू कर दिया।
    मनाली : ब्यास में समाई PRTC बस का लगा सुराग-मलबे में दबी



    मनाली : ब्यास में समाई PRTC बस का लगा सुराग-मलबे में दबी


    शिमला मिडल बाजार पहुंचे NSG कमांडो, एरिया को किया सील


    धर्मशाला-शिमला फिर दौड़ी HRTC वोल्वो, दिल्ली के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

     
    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather