Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा की हार चक्कियां सब तहसील को शाहपुर से जोड़ने पर क्या बोले मंत्री-जानें

राजस्व मंत्री ने ठेहड़ में पंचवटी पार्क का शिलान्यास किया

शाहपुर। लोगों की लंबे अरसे से मांग है कि कांगड़ा जिला की हार चक्कियां सब तहसील को उपमंडल शाहपुर से जोड़ा जाए। चंगर कांग्रेस कमेटी ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष भी मांग उठाई। नेगी ने कहा कि हार चक्कियां की सब तहसील को कांगड़ा के स्थान पर उपमंडल शाहपुर से जोड़ने की मांग है। इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और क्षेत्रवासियों को हर संभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कांगड़ा और हमीरपुर में नवाजे शतकवीर मतदाता, घर जाकर किया सम्मानित

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1300 करोड़ की राशि व्यय करके किसानों, बागवानों को खेत संरक्षण, सिंचाई, निशुल्क पौधे एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। रविवार को कांगड़ा जिला के शाहपुर विस क्षेत्र के ठेहड़ में 40 लाख से बनने वाले लोक भवन तथा 20 लाख से बनने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास करने के उपरांत हारचक्कियां में जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश को फल राज्य के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मंडी : ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए बुजुर्गों को डिजिटल साक्षरता होना जरूरी

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान पूर्णतया क्षतिग्रस्त घरों के मालिक को मिलने वाली राशि को 1 लाख 30 हजार से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है। इससे प्रदेश के तीन हजार लोगों को लाभ मिलेगा। आंशिक तौर पर प्रभावित घरों के मालिकों को 1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी, इससे 13000 प्रभावित लोग लाभान्वित होंगे।

आपदा के समय गाय की मृत्यु पर 50 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को राजस्व मामलों में शीघ्र न्याय हेतु लैंड कानून में भी संशोधन किया गया है। अब निशानदेही, इंतकाल तथा तक्सीम जैसे मामलों में समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मामलों का समय पर निपटान न करने वालों के खिलाफ उचित करवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों को समय पर न्याय देना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री बोले- कांगड़ा में पुलिस अकादमी स्थापित करने पर सरकार कर रही विचार

 

उन्होंने हारचक्कियां स्कूल के प्रधानाचार्य को अपने स्कूल में इंग्लिश मीडियम शुरू करने का सुझाव भी दिया, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

 

इससे पूर्व उन्होंने उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए डेमोस्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने हारचक्कियां में उपतहसील भवन की साइट का निरीक्षण भी किया। स्थानीय विधायक केवल पठानिया ने राजस्व मंत्री का उनके विधानसभा में आने पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर रेड रन मैराथन को दिखाई

 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *