Categories
Shimla Uncategorized

हिमाचल : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा लेंगे मंत्री पद की शपथ, दोपहर बाद कार्यक्रम

राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार की अटकलों को आज विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिलेंगे। बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादवेंद्र गोमा मंत्री बनेंगे। दोनों नए मंत्री आज राजभवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दोनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। दोपहर बाद करीब 4 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह होगा।

हिमाचल के इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ही दोनों विधायकों को शिमला बुला लिया था। इसके बाद साफ हो गया था कि राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा मंत्री बनेंगे।  घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वह सुखविंदर सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। दो पद भरे जाने के बाद अब मंत्री पद का एक पद खाली रहेगा।

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

इस पद किसकी ताजपोशी होती है यह वक्त बताएगा। आज दो मंत्रियों के शपथ के बाद कैबिनेट की संख्या 11 हो जाएगा। हिमाचल में संख्या बल के हिसाब से मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यादवेंद्र गोमा के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कांगड़ा से दो मंत्री हो जाएंगे। चौधरी चंद्र कुमार कांगड़ा से अभी मंत्री हैं। उनके पास कृषि एवं पशुपालन का जिम्मा है। हालांकि, कांगड़ा में कैबिनेट रैंक के साथ आशीष बुटेल, किशोरी लाल और रघुवीर बाली को पद दिया गया है।

 

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

11 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती आपकी राशि, पढ़ें

हिमाचल के छात्रों को करवाया जाएगा पंजाब का भ्रमण, यह है मकसद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *