Breaking News

  • कांगड़ा जिला में भरे जाएंगे तहसील, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के ये 107 पद, मांगें आवेदन
  • नगरोटा सूरियां : लोहे की पाइप से पीटकर ले ली पत्नी की जान-आरोपी पति गिरफ्तार
  • धर्मशाला ITI में होंगे इंटरव्यू : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग, भरे जाएंगे 50 पद
  • हरिपुरधार हादसा : अब तक 14 यात्रियों ने गंवाई जान, 33 गंभीर-IGMC रेफर
  • ओक ओवर से शिमला क्लब सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही 31 जनवरी तक बंद
  • हरिपुरधार में बड़ा हादसा : बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्रियों की गई जान-कई घायल
  • जवाहर नवोदय विद्यालय : 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को
  • दुबई किंग्स्टन होल्डिंग्स में फैक्ट्री हेल्पर व जनरल हेल्पर की नौकरी, करें आवेदन
  • दिल्ली से पांवटा आ रही HRTC बस में बेहोश कर लूटा सिरमौर का किसान
  • चंबा में पशु मित्रों के 39 पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा 5 फरवरी तक करें आवेदन

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

ewn24news choice of himachal 19 Aug,2023 5:53 pm

    सहयोग के लिए सीएम सुक्खू ने जताया आभार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया गया है। ऐसे में बाहरी राज्य भी हिमाचल की मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी हिमाचल की आर्थिक मदद की है।

    हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से पहुंचे भारी नुकसान के मद्देनज़र, प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की अर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी जानकारी देने के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। सुक्खू ने कहा कि गंभीर आपदा की इस मुश्किल घड़ी में विभिन्न राज्य हमें सहयोग दे रहे हैं। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त प्रदेशवासी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा से निपटने
    के लिए प्रदेश सरकार को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।

    हिमाचल में इस बार बरसात गहरे जख्म दे रही है। अब तक प्रदेश में 10 हजार करोड़ की चपत लग चुकी है। साथ ही 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सड़क, पुलों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

    कांगड़ा जिला के फतेहपुर और इंदौरा सब डिवीजन में पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को बेघर होना पड़ा है। हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather