Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : कांगड़ा निवासी युवक हत्या मामले में सात लोगों से पूछताछ, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जुटाए साक्ष्य

चंबा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना भरमौर के तहत कांगड़ा जिला के युवक की हत्या मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाल रही है। उधर, युवक के परिजनों में खासा रोष है। परिजनों ने एसएचओ भरमौर और गेहरा पुलिस चौकी स्टाफ को बदलने की मांग की है।

हिमाचल में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग का शेड्यूल जारी-जानें

बता दें कि अभिमन्यु भनोट (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव गगवाल डाकघर भदरोआ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा लूणा में एक कैफे में काम करता था। 16 नवंबर को युवक अचानक से लापता हो गया।
कैफे संचालक ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई।
बीते सोमवार को रावी नदी से एक शव बरामद हुआ‌‌। शव लापता अभिमन्यु का था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना दी गई।

हमीरपुर के पलाही में रेत-बजरी की होगी नीलामी, SDM ऑफिस में लगेगी बोली

सूचना मिलने के बाद युवक का भाई भीष्म अन्य लोगों के साथ मंगलवार दोपहर बाद चंबा पहुंचा। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चंबा में उनके बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में भीष्म ने कैफे संचालक समेत 15 अन्य लोगों पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया।
अभिमन्यु ने फोन पर हमले की बताई थी बात

अभिमन्यु के भाई भीष्म के अनुसार अभिमन्यु ने फोन पर जान को खतरा बताया था। 16 नवंबर को अभिमन्यु ने फोन करके 14 लोगों द्वारा ने कैफे में हमला करने की बात बताई थी। उसने बताया था कि वह वहां से जान बचाकर मुख्य मार्ग पर आ गया। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद कैफे संचालक परविंद्र ने फोन करके अभिमन्यु के लापता होने की सूचना दी।

शिमला में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल, कोई भी व्यक्ति कर सकेगा परफॉर्म

भीष्म ने शक जाहिर किया है कि कैफे संचालक व 14 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। भाई की शिकायत के बाद भरमौर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी अभिषेक यादव ने अभिमन्यु के परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *