Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल: गाड़ी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 धरे-तीन हरियाणा निवासी

ewn24news choice of himachal 06 Feb,2023 6:13 pm

    आरोपियों से 28 बैटरी बरामद, शिमला से की थीं चोरी

    शिमला। हिमाचल की शिमला पुलिस ने गाड़ी की बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन हरियाणा निवासी हैं। आरोपियों के पास से 28 बैटरी बरामद की हैं। साथ ही बैटरी ले जाने के लिए प्रयोग वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

    मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

    बता दें कि पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते क्षेत्र के व्यक्ति ने बैटरी चोरी होने की शिकायत की थी। साथ ही सात, आठ और बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई। सदर थाना शिमला में मामला दर्ज किया गया। सदर थाना प्रभारी और पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार प्रभारी के नेतृत्व में मामले की जांच को टीम का गठन किया।

    टीम ने समय न गंवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पुलिस चार आरोपियों तक पहुंची। इसमें दो शिमला के मशोबरा और ढली निवासी हैं और दो हरियाणा निवासी। हरियाणा निवासी दोनों आरोपी शिमला क्षेत्र में रहते हैं।
    सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

    पुलिस टीम ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे बैटरी चोरी कर हरियाणा में बेचते थे। पुलिस चौकी प्रभारी लक्कड़ बाजार भागीरथ के नेतृत्व में टीम हरियाणा भेजी। टीम ने पंचकूला के पास बिटना से बैटरियां खरीदने वाले हरी लाल को दबोचा।

    पुलिस ने आरोपियों से 28 बैटरी बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और कहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिमला पुलिस के एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather