Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

हिमाचल : शिमला जा रही HRTC बस पलटी, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल

ewn24news choice of himachal 01 Mar,2023 6:24 pm

    कुल्लू में नगवाई के पास पेश आया हादसा



    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा सामने आया है। कुल्लू से शिमला जा रही HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये हादसा नगवाई में हुआ है। बस में 14 यात्री मौजूद थे। हादसे में कंडक्टर और चार यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की बस सुबह नगवाई के पास हादसे का शिकार हो गईं। बस सुबह कुल्लू से शिमला जा रही थीं।

    हादसे के समय बस में 14 सवारियां थीं। इनमें परिचालक को चोट लगी हैं बाकी 4 यात्री मामूली रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कूल्लू से शिमला जाने वाली ये बस नॉन स्टॉप हैम बस जब फोरलेन पर नगवाई से गुजर रही थी तो वहां मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां 10 मीटर की दूरी पर दो मोड़ हैं। चालक ने एक मोड़ तो काट लिया, लेकिन दूसरे को काटते वक्त बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


    हिमाचल: इन मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे लगाना जरूरी, यह कारण 

    सुबह सैर को निकले लोगों में बस में फंसी सवारियों और परिचालक को निकाला। परिचालक को चोट अधिक लगने के कारण उसे नगवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सवारियों को आंशिक चोट होने के कारण घर भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू, इन मामलों पर हो सकती है चर्चा

    वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदंर सिंह सुक्खू नें ट्वीट करते हुए कहा है कि कुल्लू से शिमला जा रही HRTC की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है उस बस में सफर कर रहे कुछ यात्रियों व बस चालक को गहरी चोटें आई हैं । ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल यात्री जल्द से जल्द स्वस्थ हों और स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करवाएं।
    सोलन : JBT के बैच वाइज भरे जाएंगे 16 पद, 4 मार्च को होगी काउंसलिंग



     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     




     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather