Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

लाइव स्ट्रीम कर रही विदेशी महिला से छेड़छाड़, दो युवक गिरफ्तार

ewn24news choice of himachal 01 Dec,2022 6:18 pm

    मुंबई के खार क्षेत्र का मामला, दक्षिण कोरिया की महिला

    खार। मुंबई के खार क्षेत्र में लाइव स्ट्रीम कर रही दक्षिण कोरिया महिला नागरिक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत नहीं की है। पर पुलिस ने मामले का स्वतः: संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

    सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह का जवाब, पोस्टल बैलेट पर कही बड़ी बात  

    बता दें कि इसका वीडियो किसी व्यक्ति ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बताया कि महिला दक्षिण कोरिया की निवासी है। महिला खार क्षेत्र में बुधवार रात करीब आठ बजे लाइव स्ट्रीम कर रही थी। वीडियो में भी दिख रहा है कि महिला लाइव स्ट्रीम कर रही है और दो युवक उसके पास आते हैं। एक युवक महिला के काफी करीब आया और विरोध करने के बावजूद हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। फिर करीब आकर लाइव स्ट्रीम के दौरान ही महिला के गाल पर किस करने की भी कोशिश की।
    हिमाचल: चुनाव नतीजों से पहले ही राहुल गांधी को शपथ ग्रहण का न्यौता

    महिला मौके से दूर चली गई। युवक अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आया और महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने पेशकश ठुकरा दी।

    महिला ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। लिखा है कि कल रात लाइव स्ट्रीम के दौरान एक युवक ने उसे परेशान किया। वह अपने दोस्त से साथ था। मैंने मामला न बढ़ाने और मौके से निकल जाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने के चलते ऐसा हुआ है। इस घटना ने मुझे लाइव स्ट्रीम के बारे सोचने को मजबूर कर दिया है।
    हिमाचल: कांग्रेस का आरोप, कुछ कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट 

    पीड़ित महिला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather