Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

ट्विटर का बड़ा एक्शन : बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

ewn24news choice of himachal 21 Apr,2023 8:32 pm

    नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा एक्शन लेकर सबको चौंका दिया है। ट्विटर ने कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। इससे पहले कई बार ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ब्लू टिक हटाने की तारीख में बदलाव किया था, लेकिन इस बार सच में ब्लू टिक हटा दिया गया है।




    जिन लोगों के अकाउंट से वेरिफाइड ब्लू टिक हटाया गया है, उनमें भारत के कई दिग्गज अरबपतियों, कारोबारियों सहित पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटी, एथलीट और अन्य शामिल हैं। इस समय ट्विटर पर इसी बात की चर्चा हो रही है इसलिए #BlueTick ट्रेंड कर रहा है।


    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं



    इससे पहले 20 अप्रैल, 2023 को सभी के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ट्विटर वेरिफाइड के अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई थी। ट्विटर ने अपनी घोषणा के मुताबिक वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है, उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाए गए हैं।

    इनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री आतिशी, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, मंत्री सौरभ भारद्वाज, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित कई हस्तियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

    बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था।उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल 2023 के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन अभी तक नहीं लिया है। दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर एलन मस्क ने इस बात पर जोर देकर कहा था कि यदि ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा। मंथली चार्ज नहीं लेने वाले लोगों का ब्लू टिक हटा दिया जाएगा।
    सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती

    बता दें कि ट्विटर का ब्लू टिक मार्क कई साल से स्टेटस सिंबल रहा है। ब्लू टिक वाले लोगों को दिल्ली में एक अलग नजरिए से आम लोगों में देखा जाता है साथ ही ये भी माना जाता है कि जिन लोगों के पास ब्लू टिक है उनकी प्रामाणिकता पर डाउट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने वर्षों से जारी ब्लू टिक के इस लिगेसी बिना मंथली पेमेंट के जारी रखने की परंपरा को अब समाप्त कर दिया है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather