Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल : असली बताकर ठग आपको कहीं पकड़ा न दें डमी फोन, रहें सावधान

ewn24news choice of himachal 02 Jul,2023 7:51 pm

     इस तरह के ठगी के मामले भी आते हैं सामने

    केलांग। आप कहीं डमी फोन के चक्कर में ठगी का शिकार न हो जाएं। इसलिए सतर्क और सावधान रहें। लाहौल स्पीति जिला के पुलिस थाना केलांग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। केलांग पुलिस स्टेशन ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर लोगों को सचेत किया है। लिखा है कि निचले जिलों में कुछ लोग डमी फोन लोगों को असली बिल या अपनी कोई मजबूरी बताकर सस्ते में बेच रहे हैं। अगर क्षेत्र में आपके संज्ञान में भी ऐसी को गतिविधी या संदिग्ध व्यक्ति आता है तो थाना को मोबाइल संख्या 8988098068 पर तुरन्त सूचित करें, ताकि नियमानुसार आवश्यक त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

    बता दें कि पहले भी ऐसे मामले सामने चुके हैं। ठग अपनी मजबूरी बता कर डमी फोन राह चलते लोगों को बेच देते हैं। ठगों ने जाली बिल भी असली बिल की तरह बनाए होते हैं। पैसे खत्म होने या अन्य कोई मजबूरी बताकर फोन सस्ते में बेचने की बात करते हैं। कहते हैं कि उन्होंने नया फोन खरीदा है और मजबूरी में बेचना पड़ रहा है। डमी फोन को छोटा मोटा ऑपरेट भी किया जा सकता है।  इसलिए लोग कई बार झांसे में आ जाते हैं और सस्ते के चक्कर में फोन खरीद लेते हैं। पर लोगों को बाद में अपने साथ हुई ठगी का पता चलता है। इसलिए अगर इस तरह का कोई मामला सामने आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे राह चलते किसी से फोन न खरीदें। फोन अधिकृत डीलर से हीं खरीदें।
    चंडीगढ़ में हिमाचल ने मांगा हिस्सा, कैबिनेट सब कमेटी खंगालेगी रिकॉर्ड




     



     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather