Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल विधानसभा चुनाव: आम मतदाताओं की संख्या में वृद्धि

ewn24news choice of himachal 27 Nov,2022 12:30 am

    इन चुनाव में बढ़कर 55.25 लाख हो गई

    शिमला। हिमाचल में 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम मतदाताओं की संख्या में 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या 49.88 लाख थी, जो इन चुनाव में बढ़कर 55.25 लाख हो गई। इस संख्या में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 1.93 लाख नए मतदाता भी शामिल हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां दी।
    श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

    उन्होंने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सेवा अहर्ता मतदाताओं तथा मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मतदाताओं के डाक मतपत्रों को छोड़कर, कुल 37.27 लाख लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था, जबकि इन चुनाव में कुल 41.60 लाख लोगों ने मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप मतदान प्रतिशतता में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 5.37 लाख जबकि मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या में 4.33 लाख की वृद्धि हुई है।
    मंडी : ब्यास नदी पार करते हुए बिगड़ा संतुलन, तेज बहाव की चपेट में आया युवक

    इस विश्लेषण के माध्यम से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 2017 के उपरांत 2022 के विधानसभा चुनाव में नए पंजीकृत मतदाताओं की मतदान प्रतिशतता लगभग 80.5 रही।

    मनीष गर्ग ने बताया कि चुनाव आयोग के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं की जागरूकता के लिए उत्सव कार्यक्रम तथा राज्यव्यापी चुनाव जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में नए मतदाताओं के नामांकन तथा मत प्रतिशतता में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘हर वोट मायने रखता है’ तथा ‘कोई भी मतदाता पीछे ना छूटे’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में   प्रदेश में विशेषकर युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 2524 चुनाव साक्षरता क्लब और 7881 चुनावी पाठशालाओं का भी गठन किया गया।
    धर्मशाला में क्षेत्रीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather