Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

ewn24news choice of himachal 09 Apr,2023 7:16 pm

    नुकसान का आकलन करवाए सरकार

    शिमला। हिमाचल में हुई बेमौसमी बरसात के कारण किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। पहले सूखे के कारण और फिर बेमौसमी बरसात ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किसानों को हुए नुकसान के लिए सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

    पूर्व मंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की अनदेखी कर रही है और अभी तक मौसम की मार झेल रहे किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
    शिमला नगर निगम चुनाव : फर्जी वोट की शिकायत लेकर SDM के पास पहुंची भाजपा

    वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा का दम भरते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी, परंतु उनकी मुश्किलों को समझने में नाकाम रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अभी तक सरकार द्वारा फसलों को हुए नुकसान का जायजा तक नहीं लिया गया है।

    पूर्व कृषि मंत्री ने कहा है कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द एक सर्वे करवाकर किसानों के नुकसान का आकलन करवाया जाना चाहिए और उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए।
    8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश भाजपा हिमाचल प्रदेश के किसानों के साथ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य के किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके हर विषय को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द ही किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
    हिमाचल में IAS और HAS के तबादले : दो जिलों के डीसी-चार SDM बदले


    हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather