Breaking News

  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज
  • हरिपुर में मनाई श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
  • मोहाली-कुराली हाईवे पर भीषण हादसा : ऊना के प्रसिद्ध व्यवसायी के बेटा-बहू और वरिष्ठ वकील की गई जान
  • मंडी ITI में क्लब महिंद्रा और महिंद्रा एंटरप्राइज के सहयोग से होगी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन

सिरमौर : सैंज खड्ड मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर

ewn24news choice of himachal 16 Nov,2022 11:53 pm

    धाऊ की धार नामक स्थान पर पेश आया हादसा

    नाहन। सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सैंज खड्ड सड़क मार्ग पर कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


    जानकारी के अनुसार बुधवार को कार (HP 71-6852) सैंज खड्ड से रोनहाट की तरफ आ रही थी कि अचानक धाऊ की धार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

    इन बेजुबानों का क्या कसूर : भूखे-प्यासे 20 दिन ताले में बंद, देखें वीडियो

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए रोनहाट अस्पताल पहुंचाया गया।


    हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


    घायलों की पहचान विपिन शर्मा (35) पुत्र जगत राम निवासी गांव कांडों डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार (सिरमौर) व दलीप सिंह (37) पुत्र जसवा राम निवासी गांव गुआउ डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार (सिरमौर) के रूप में हुई है।


    मृतक व्यक्ति की शिनाख्त जीत सिंह (45) पुत्र दौलत राम निवासी गांव व डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार (सिरमौर) के रूप में हुई है जो कि बड़ोल पंचायत का पूर्व उप-प्रधान था।


    शिलाई के एसडीएम सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 10 हजार रुपए और घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी की गई है।


    शिलाई के डीएसपी मनीष चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच भी कर रही है।

    हिमाचल केंद्रीय विवि के कुलपति को मिलेगा मालवीय प्रज्ञा सम्मान 2022

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather