Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

ewn24news choice of himachal 14 Jun,2023 9:30 pm

    हरिपुर। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में स्थित मंदिरों का जल्द ही जीर्णोद्धार होने वाला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने दिल्ली से आए निदेशक डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार की अगुवाई में बुधवार को हरिपुर के मंदिरों का निरीक्षण किया। टीम ने आठ मंदिरों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद हरी झंडी मिलने पर मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। इस अवसर पर देहरा भाजपा के युवा नेता डॉ सुकृत सागर सहित अन्य लोग मौजूद थे। डॉ सुकृत सागर ने कहा कि हरिपुर से कुछ दिन पहले वह कुछ लोगों को लेकर दिल्ली गए थे।

    Breaking - कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत 

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष मंदिरों को लेकर बात रखी थी। इसके अच्छा परिणाम मिला है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम निदेशक वसंत कुमार स्वर्णकार की अगुवाई में हरिपुर पहुंची है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
    बता दें कि हरिपुर गुलेर रियासत की राजधानी थी। यहां पर कई मंदिर हैं। हरिपुर में किला भी है, जोकि जर्जर हो चुका है। यहां के मंदिरों और किले आदि की तरफ अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है। यह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। पर अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम के आने के बाद नई उम्मीद जगी है। अगर कवायद सिरे चढ़ती है तो एक साल के अंदर मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो सकता है। एक दो साल में यह पूरा हो जाएगा।
    हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें








    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather