Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जल्द करें आवेदन

ewn24news choice of himachal 04 Apr,2023 7:22 pm

    विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित होगी परीक्षा

    नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 (Combined Graduate Level Examination, 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत असिस्टेंट ऑडिटर ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज), इंस्पेक्टर एग्जामिनर, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर/जूनियर इंटेंलिजेंस ऑफिसर, कनिष्ठ सांख्यिकी ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट आदि पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा के लिए 3 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी- पढ़ें

    ऑनलाइन पेमेंट के लिए 4 मई का दिन निर्धारित है। चालान से फीस जमा करवाने की तिथि 5 मई है। आवेदन में शुद्धि 7 और 8 मई तक किए जा सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट टीयर एक का अस्थाई शेड्यूल जुलाई 2023 है। टीयर दो का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
     हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

    संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन https://ssc.nic.in. पर किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। हिमाचल में हमीरपुर, शिमला में परीक्षा केंद्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
    ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक...

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather