Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल : नशे में धुत्त बेटे ने ले ली पिता की जान, दादी पर भी किया हमला

ewn24news choice of himachal 21 Mar,2023 6:09 pm

    दादी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नशे में चूर एक कलयुगी हैवान ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

    आरोपी बेटे ने बोतल से पिता के सिर पर वार उसकी जान ले ली। यही नहीं दादी ने उसे रोका तो उस पर भी जानलेवा हमला किया। दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं विस्तार से ...
    मंडी : भंगरोटू स्कूल के पास गिरी आसमानी बिजली, टीचर बेहोश

    मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत विकास नगर का है। विकासनगर में रहने वाले 22 वर्षीय नवप्रीत ने अपने पिता विजय की जान ले ली। विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। विजय की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी।

    सूत्रों के मुताबिक बाप-बेटा दोनों नशे के आदि थे। सोमवार को बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जो कि इस हद तक बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई और बेटे ने बाप की ही जान ले ली।
    बद्दी : प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की गई जान

    विजय की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई थी। जब वह कमरे में दाखिल हुईतो उसने देखा कि उसका बेटा विजय विस्तर पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था।

    शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने कमरे में मौजूद अपने पोते नवप्रीत से इस बारे पूछा तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आशा भाटिया ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

    एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
    शिमला : संजौली-ढली बायपास मार्ग पर पाइन कॉटेज में भड़की आग


    हिमाचल को 10 साल में करेंगे ऋण मुक्त, पेंशनरों को जल्द की जाएगी वित्तीय अदायगी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather