Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

ewn24news choice of himachal 20 Jan,2023 6:06 pm

    चंबा, सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी स्नोफॉल हुआ है

    शिमला। हिमाचल में वीरवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली है। शिमला जिला में बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों की रानी शिमला में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और सड़कों पर फिसलन है। सड़कों का साफ करने का काम जारी है।

    शिमला वक्फ बोर्ड का मेंबर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार-जांच जारी

    खिड़की के पास ठियोग-चौपाल मार्ग, खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहडू रोड अवरुद्ध है। नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग रोड पर फिसलन है।शिमला शहर में बादल छाए हुए हैं और शिमला शहर की सभी सड़कें खुली हैं।
    आईटी रूल्स में संशोधन मामला-भड़की कांग्रेस, मीडिया पर खतरा दिया करार

    शिमला पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक सड़कें साफ नहीं हो जाती तब तक यात्रा न करें। किसी भी आपात स्थिति में कृपया 01772812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें।

     

    वहीं, हिमाचल में ऊंचाई वाले इलाकों में रात से हिमपात हो रहा है। सिरमौर जिला के पझौता क्षेत्र के गलोगघाटी, ठंडीधार भ्राच और बनालीधार में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंबा जिला के डलहौजी, सलूणी और तीसा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
    HRTC चालक यूनियन का बड़ा आरोप, ड्राइवरों की प्रमोशन में घपला

    बर्फबारी के कारण मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) , दारचा शिंकुला मार्ग, पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) भी ग्राफू से काजा बंद है। सुमदो से लोसर 4 बाई 4 वाहनों के लिए खुला है। लाहौल स्पीति पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी है कि बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather