Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

SJVN ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

ewn24news choice of himachal 18 Dec,2022 12:35 am

    आयु 18 से 30 वर्ष, आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट

    शिमला। एसजेवीएन (SJVN) ने प्रशिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत एक वर्ष के प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं। हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

    पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी एसजेवीएन की वेबसाइट www.sjvn.nic.in में करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 19 दिसंबर से आरंभ होंगे और अंतिम तिथि 8 जनवरी 2023 है।
    हिमाचल मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट 

    स्नातक प्रशिक्षुता में मैकेनिकल के लिए 40, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार के लिए 3, विद्युत के लिए 45, सिविल के लिए 55, वास्तुकला, इंस्ट्रूमेंटेशन और अनुप्रयुक्त भूविज्ञान के लिए दो-दो, पर्यावरण प्रदूषण एवं नियंत्रण के लिए एक सूचना प्रौद्योगिकी के लिए पांच, मानव संसाधन के लिए और वित्त एवं लेखा के लिए 10-10 कुल 175 सीटें हैं।

    तकनीशियन प्रशिक्षुता डिप्लोमा में मैकेनिकल के लिए 24, इलेक्ट्रिक्स के लिए 40, सिविल के लिए 30, वास्तुकला के लिए 1, सूचना प्रौद्दोगिकी के लिए पांच कुल 100 सीटें हैं। तकनीशियन आईटीआई प्रशिक्षुता में इलेक्ट्रीशियन के लिए 100, ऑफिस सेक्रेटरीशिप/स्टेनोग्राफी/ कार्यालय सहायक/ कार्यालय प्रबंधन के लिए 5, फैब्रिकेटर/फिटर/वेल्डर के लिए 10, मैकेनिक(इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल) और इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी/आईटी/कंप्यूटर असेंबली एवं रखरखाव के लिए 5-5 सीटें 125 सीटें हैं।

    यदि किसी ट्रेड में पात्र अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण सीटें नहीं भरी गईं/खा्ली रहती हैं तो उन्हें अन्य ट्रेड/विधा के लिए परिवर्तित किया जाएगा।
    आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट होगी। स्नातक प्रशिक्षु को 10 हजार प्रतिमाह, डिप्लोमा होल्डर को 8 हजार और आईटीआई प्रशिक्षु को 7 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
    बिलासपुर: जेपी नड्डा के घर पहुंचे जयराम और अन्य भाजपा नेता 

    एसजेवीएन (SJVN) के परियोजना प्रभावित परिवारों तथा परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए परियोजना प्रभावित परिवारों के सदस्यों को प्रथम प्राथमिकता के साथ कुल सीटों का 25 फीसदी निर्धारित किया गया है।

    हालांकि अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी/राजस्व विभाग/पंचायत द्वारा इस संबंध में जारी तथा संबंधित एसजेवीएन कार्यालयों से विधिवत सत्यापित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। एसजेवीएन (SJVN)  में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थी आवेदन न करें।
    विधायक रीना कश्यप के कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता-दी बधाई 

    एसजेवीएन (SJVN)  द्वारा एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षण में कोई विस्तार या रोजगार प्रदान नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ठहरने का प्रबंधन स्वयं करना होगा।

    चयन के मानदंड की बात करें तो कोई भी साक्षात्कार नहीं होगा। पात्र अभ्यर्थियों का चयन मैट्रिक परीक्षा तथा आईटीआई पाठ्यक्रम/डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में स्नातक या एमबीए में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

    चयनित अभ्यर्थियों की सूची एसजेवीएन की वेबसाइट पर अपलोड करने साथ ही डाक के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।  अधिक जानकारी के लिए एसजेवीएन की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
    युवाओं से बोले सुखविंदर सुक्खू, अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather