Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विधायक रीना कश्यप के कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता-दी बधाई

ewn24news choice of himachal 17 Dec,2022 11:19 pm

    राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर जिला के पझौता व रासुमान्दर से लगभग 35 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक रीना कश्यप के कार्यालय में पहुंच कर रीना कश्यप को बधाई व शुभकामनाएं दीं। भाजपा के कार्यकर्ताओं में शाया सनौरा के भूतपूर्व पंचायत प्रधान व पूर्व मंडल अध्यक्ष केशवानन्द, धनच मानवा पंचायत के वर्तमान पंचायत प्रधान रूपेन्दर चौहान, पैण कुफर से भूतपूर्व बीडीसी सदस्य चेतराम, कोटला बांगी के वर्तमान पंचायत प्रधान सुभाष चंद, कोटला बांगी के भूतपूर्व पंचायत प्रधान तुलसी राम, चल्ला दोची से बलविंदर सिंह, धनच मानवा से नरेश वर्मा, लेऊ कुफर से युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीशु पुंडीर, नेहरटी भगोट से राजीव भगनाल व पढ़िया समौण से सिरमौर जिला मंडल अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज शामिल थे।

    NSUI के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे सुक्खू, खट्टे-मीठे अनुभव किए साझा

    बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप पच्छाद क्षेत्र से दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। सुरेश कश्यप के लोकसभा सांसद चुनने के बाद रीना कश्यप को भाजपा ने उपचुनाव में टिकट दी थी। रीना कश्यप ने जीत दर्ज की थी। 2022 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने रीना कश्यप पर भरोसा जताया और उन्होंने 3,857 मतों से जीत दर्ज की।

    उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी के साथ रहा। रीना कश्यप ने 21215 और दयाल प्यारी को 17358 मत मिले। वहीं, आजाद प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर को 13187 मत मिले। रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद के विकास को गति दी जाएगी। लोगों ने जो भरोसा उन जताया है उस पर वह खरी उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।
    हिमाचल के घायल व्यक्तियों को मिले उचित उपचार, सीएम ने राजस्थान सरकार से साधा संपर्क


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather