Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का कोर्ट में कबूलनामा, पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा

ewn24news choice of himachal 22 Nov,2022 9:48 pm

    बोला-जो भी हुआ है वो HEAT OF THE MOMENT था

    नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ा दिया है। रिमांड अवधि खत्म होने पर आज आरोपी की दिल्ली के साकेत कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी हुई। आफताब ने सुनवाई के दौरान जज के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
    रेलवे में 2521 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और ITI पास करें आवेदन-यह लास्ट डेट 

    उसने जज के सामने कहा कि जो भी हुआ है वो HEAT OF THE MOMENT था। यानी कि जो उसने किया, वो बिना सोचे समझे गुस्से में किया। उसने कोर्ट में यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। जहां उसने शव के टुकड़े फेंके, उन जगहों की जानकारी दी है। वारदात को काफी समय हो गया है, ऐसे में वह कई चीजों को याद नहीं कर पा रहा है।

    अब पुलिस नार्को टेस्ट के बाद पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी में जुट गई है। आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए भी मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी है। पर नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट होता है। इसके लिए भी  कोर्ट से मंजूरी लेनी पड़ती है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मांगी है।
    स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों के तंबू गाड़ने को लेकर भाजपा ने की शिकायत 

    बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है। दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुरुग्राम में सबूत जुटाए गए हैं। वहीं,  श्रद्धा के शव के बाकी टुकड़े भ ढूंढे जा रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि  जबड़ा श्रद्धा का है। इसका पता डेंटिस्ट लगाएगा।  डेंटिस्ट जबड़े की जांच में जुट गए हैं।

    पूछताछ में आफताब ने बताया कि आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की डीएलएफ फेज 3 की झाड़ियों में फेंका है.। वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंका था। 18 नवंबर को दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी। सबूत को जांच के लिए भेजा गया है।


    मैदानगढ़ी का तालाब भी खाली करवाने का काम किया जा रहा था, पर उसे रोकना पड़ा। इसमें सीवर का पानी गिर रहा है। तालाब से 1 लाख लीटर पानी खाली निकलवाया था,  सीवर से पानी आने के चलते तालाब फिर से उतना ही भर गया। पुलिस गोताखोरों की मदद लेने पर विचार कर रही है।
    कुल्लू से केलंग जा रही एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल 




    [embed]
    [/embed]

     



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather