Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शाहिद की ‘Farzi’ ने दुनियाभर में मचाया कोहराम, सुपर सक्सेस पर एक्टर ने कही ये बात

ewn24news choice of himachal 16 Feb,2023 1:02 am

    नई दिल्ली। राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की क्रिएशन ‘फर्जी’ से बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति ने डिजिटल डेब्यू किया था। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 10  फरवरी को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड के कबीर सिंह की ओटीटी डेब्यू को ऑडियंस ने काफी शानदार रिस्पॉन्स दिया है। वहीं अब ये सीरीज इंडिया ही नहीं ग्लोबली हिट हो गई है। कई देशों में ‘फर्जी’ टॉप 10 की लिस्ट में आ गई है। ये जानकारी खुद शाहिद ने अपने इंस्टा पर दी है।

    JEE Main 2023: सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

    टॉप 10 की लिस्ट में पहुंची शाहिद कपूर की फर्जी

    बता दें कि शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पर फर्जी के पोस्टर के साथ शेयर किया है कि उनकी सीरीज ‘फ़र्ज़ी’ इंडिया सहित कई देशों में हिट हो रही है। ये सीरीज यूएस, यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर और यूएई में टॉप 10 की लिस्ट में आ गई है। इसी के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा है, “इसे कहते हैं सुपरनोट.. ‘फ़र्ज़ी’ इस प्यार के लिए थैंक्यू।"

    https://www.instagram.com/p/CorHpdWtu5Z/?utm_source=ig_web_copy_link

    फर्जी में नकली नोट छाप रहे हैं शाहिद

    फर्जी सीरीज में शाहिद एक आर्टिस्ट हैं लेकिन जल्द पैसा कमाने की चाह में वे जालसाज बन जाते हैं। वहीं, विजय एक एनफोर्समेंट ऑफिसर के रूप में उसे ट्रैक करने की कोशिश करते नजर आते हैं। फिल्म में शाहिद अपने दोस्त के साथ मिलकर 'नकली नोट' बनाते हैं और रातों-रात अमीर हो जाते हैं। हालांकि उनका ये शॉर्टकर्ट कई मुसीबतें भी खड़ी करता है। ‘फर्जी’ में के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा ने भी अहम रोल प्ले किया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather