Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

'पप्पू पेजर' से 'कैलेंडर' तक .... बेहद यादगार रहा सतीश कौशिक का सफर

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 6:20 pm

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज तड़के निधन हो गया। कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की। बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा और गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

    धर्मपुर सड़क हादसा : आरोपी चालक के पास नहीं था फोर-व्हीलर लाइसेंस

    सतीश कौशिक के निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत स्तब्ध है। एक्टर ने हाल ही में होली सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की थी, इसके बाद अचानक गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर सामने आई जिससे फैंस से लेकर स्टार्स तक, हर कोई सदमे में है।
    डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, ITI ऊना में कैंपस इंटरव्यू 14 को

    66 साल के सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। 1983 में आई 'जाने भी दो यारों' फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1993 में 'रूप की रानी, चोरों का राजा' से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।
    SBI में नौकरी का मौका : आवेदन के लिए कुछ ही दिन बाकी-जल्दी करें

    सतीश कौशिक ने कादर खान से लेकर गोविंदा और अनिल कपूर तक, बदलते समय के कई स्टार संग काम किया। 'पप्पू पेजर' और 'कैलेंडर' उनके निभाए कुछ ऐसे किरदार है, जिन्हें फैंस हमेशा याद करेंगे।

    अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर 'मिस्टर इंडिया' बॉलीवुड की चुनिंदा शानदार फिल्मों में से एक है। फिल्म में सतीश कौशिक ने अनिल कपूर के कुक 'कैलेंडर' का किरदार निभाया था और अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस किया। मल्टीस्टारर 'राम लखन' में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के साथ सतीश कौशिक भी फिल्म का हिस्सा थे। उन्होंने 'राम लखन' में अनुपम खेर की दुकाम पर काम करने वाले नौकर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके डायलॉग और मजाकिया अंदाज ने उन्हें खूब वाहवाही दिलाई।
    गर्मियों में गाड़ी में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना पड़ सकता है पछताना

    साजन चले ससुराल में सतीश कौशिक ने साउथ इंडियन म्यूजिशियन 'मुत्तु स्वामी' का किरदार निभाया था। गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू स्टारर इस फिल्म में उन्होंने लीड के दोस्त का किरदार निभाया था।

    अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर इस मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी में सतीश कौशिक ने एक ज्योतिषी का किरदार निभाया था। फिल्म में वो अक्षय कुमार के मामा के रोल में थे, जो हमेशा उसकी कुंडली में राजयोग की बात कहकर उसे काम करने से मना कर देता था।

     

    अनिल कपूर, गोविंदा और जूही चावला स्टारर दीवाना मस्ताना (1997) में सतीश कौशिक ने 'पप्पू पेजर' नाम के डॉन का किरदार निभाया था। 'दीवाना मस्ताना' में उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग ने उन्हें खूब वाहवाही दिलाई थी। सतीश कौशिक ने अपने करियर में डेविड धवन और गोविंदा के साथ कई सारी फिल्में की थीं। इनमें से एक 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' भी है। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने एक वकील के किरदार में थे, जो अपने दोस्त गोविंदा की हमेशा मदद करता था।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather