Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Jio 4G डाउनलोड व अपलोड स्पीड में नंबर वन, एयरटेल की हालत खराब

ewn24news choice of himachal 18 Nov,2022 12:09 am

    वीआई 4.5 एमबीपीएस स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर

    नई दिल्ली। 5जी के रोल-आउट के बीच टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अक्तूबर माह के लिए 4जी स्पीड टेस्ट के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio औसत 4G डाउनलोड स्पीड के साथ अपलोड स्पीड में भी नंबर वन पोजीशन पर बनी हुई है।
    श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब को लेकर हिमाचल आ सकती है पुलिस, कैसे जुड़े हैं तार जानें 

    ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 1.2 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। अक्तूबर माह में स्पीड 20.3. एमबीपीएस मापी गई जबकि सितंबर माह में यह 19.1 एमबीपीएस थी।

    आंकड़े बताते हैं कि औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) के बीच टक्कर देखने को मिली। अक्तूबर माह में एयरटेल की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 15 एमबीपीएस तो वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 14.5 एमबीपीएस रही। दोनों कंपनियों ने पिछले माह से अपनी स्पीड में कुछ सुधार किया है। परंतु रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड, एयरटेल और वीआई से 5 एमबीपीएस से भी ज्यादा है।
    हिमाचल: सतलुज नदी में गिरकर व्यक्ति लापता, सर्च ऑपरेशन जारी 

    Reliance Jio औसत 4G अपलोड स्पीड में पिछले माह पहली बार नंबर वन पर पहुंची थी। कंपनी ने इस माह यानी अक्तूबर में भी 6.2 एमबीपीएस स्पीड के साथ अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। वीआई (वोडाफोन-आइडिया) 4.5 एमबीपीएस स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

    एयरटेल की अपलोड स्पीड में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अक्तूबर में एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड 2.7 एमबीपीएस के चिंताजनक स्तर को छू गई। एयरटेल की अपलोड स्पीड जियो से आधे से भी कम पर पहुंच गई है।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather