Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

ewn24news choice of himachal 02 Jul,2023 9:03 pm

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, जल्द करें

    नई दिल्ली। बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले हिमाचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई होगी। आईबीपीएस-2023 प्रारंभिक परीक्षा अगस्त/सितंबर 2023 में प्रस्तावित है। सितंबर/अक्टूबर में रिजल्ट निकाला जाएगा। वहीं, मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2023 में होनी प्रस्तावित है। क्लर्क के 4 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे।
    हिमाचल : असली बताकर ठग आपको कहीं पकड़ा न दें डमी फोन, रहें सावधान

     

    अप्रैल 2024 तक प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति देने का शेड्यूल तय किया है। इच्छुक अभ्यर्थी https://ibpsonline.ibps.in/crpcl13jun23 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस परीक्षा 2023 के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, कैंनरा बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में पद भरे जाने हैं।
    चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

     

    बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो 20 से 28 वर्ष चाहिए। यानी अभ्यर्थी 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2003 के बाद नहीं जन्मा होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये लगेगा।



    हिमाचल के लिए कुल 81 पद हैं। इसमें पंजाब नेशनल बैंक में 50, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 30 और पंजाब एंड सिंध बैंक में एक पद है। हिमाचल में प्रारंभिक परीक्षा के लिए बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सोलन में परीक्षा केंद्र होंगे। मुख्य परीक्षा बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सोलन में होगी। अधिक जानकारी के लिए IBPS की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
    IBPS की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक....




     



     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather