Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

हिमाचल: NH-705 पर खड़ापत्थर के नीचे सुरंग बनाने को कवायद, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

ewn24news choice of himachal 14 Apr,2023 1:47 am

    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी

     

    शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के दृष्टिगत शिमला जिला में एनएच-705 (NH 705) पर खड़ापत्थर के नीचे सुरंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। इस सुरंग की निर्माण लागत लगभग 250 करोड़ रुपये होगी।   उन्होंने बताया कि खड़ापत्थर सुरंग की लंबाई 2840 मीटर प्रस्तावित की गई है।

    कोटखाई की तरफ से पश्चिमी छोर से एप्रोच रोड की लंबाई 563.436 मीटर और जुब्बल की तरफ पूर्वी छोर से एप्रोच रोड की लंबाई 969.659 मीटर होगी। एप्रोच रोड को मिलाकर इसकी कुल लंबाई 4373.095 मीटर होगी। बचाव सुरंग की लंबाई 3095 मीटर होगी।
    कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सर्द ऋतु के दौरान ऊपरी हिमाचल में भारी बर्फबारी से सड़क संपर्क बाधित होता है। ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी एनएच पर खड़ापत्थर के समीप भारी बर्फबारी के दौरान जुब्बल-रोहड़ू, डोडरा-क्वार और उत्तराखंड की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों की सुविधा के दृष्टिगत इस क्षेत्र के लिए वर्षभर निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए इस सुरंग के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

    पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से शिमला से रोहड़ू की दूरी 10 से 12 किलोमीटर कम होगी। इससे परिवहन लागत में भी कमी आएगी। इस सुरंग के बनने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा गिरिगंगा, कुप्पड़, हाटकोटी, चांसल-पास आदि पर्यटन क्षेत्र बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि ऊपरी शिमला क्षेत्र सेब के उत्पादन के लिए विश्वविख्यात है। इस सुरंग के बनने से उत्पादों के परिवहन की लागत में भी कमी आएगी।
    हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather