Breaking News

  • कांगड़ा : नगरोटा बगवां में 35 कंपनियों ने लिए इंटरव्यू, 300 युवाओं को मिली नौकरी
  • कांगड़ा : गगल में हेरोइन के साथ पकड़ा पंजाब निवासी नशा तस्कर
  • हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
  • चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर कुमारहट्टी में भारी भूस्खलन, सामने आया वीडियो
  • हिमाचल हाईकोर्ट के इस फैसले से भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को झटका
  • आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन : वस्तु एवं सेवा कर विंग व आबकारी विंग बनाए
  • हरियाणा व जम्मू-कश्मीर चुनाव-प्रचार के बीच शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
  • नूरपुर में दशहरा एवं रामलीला के मंचन को लेकर किया मंथन
  • देव आदि गणपति पधारे छोटी काशी मंडी, विसर्जन महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • रामपुर : शिकारी नाले में बादल फटा, घरों तक पहुंची चट्टानें और मलबा

हमीरपुर में गरजीं प्रियंका गांधी, भाजपा और बागियों को लिया आड़े हाथ

ewn24 news choice of himachal 28 May,2024 9:21 am

    आपदा के वक्त हिमाचल को केंद्र से नहीं मिला एक भी रुपया

    हमीरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध देश और हिमाचल की जनता के सामने हुआ। भाजपा के नेताओं ने चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। 

    उस सरकार को गिराने की कोशिश की, जिसे लोगों ने भारी बहुमत से जीताया। जहां एक तरफ प्रदेश की सुक्खू सरकार आपदा के दिए जख्मों पर मरहम लगाने में जुटी थी, दूसरी तरफ भाजपा नेता सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे। 

    चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सुबह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के गगरेट व कुटलैहड़ में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कुटलैहड़ में प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन बाबा रुद्रानन्द जी और माता चिंतपूर्णी जी की धरती के साथ शुरू किया।

    प्रचंड गर्मी का सितम : पांवटा साहिब में तीन दिन के लिए स्कूल बंद



    उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी। सरकार बनने के कुछ समय बाद ही हिमाचल में बड़ी प्राकृतिक आपदा आ गई। इसमें सैकड़ों घर बह गए।  सड़कें टूट गई और कई लोगों ने जान गंवाई। आपदा में भारी नुकसान हुआ। आपदा एक या दो दिन नहीं बल्कि लंबे दौर तक चली। 

    आपदा के समय प्रदेश एकजुट हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री और अन्य कांग्रेस के नेता लोगों के साथ खड़े हो गए। कांग्रेस नेताओं ने जमीन पर उतरकर काम किया। वहीं, भाजपा का एक भी नेता नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, लेकिन आपदा के समय वह नहीं आए। 

    अब चुनाव के वक्त आ रहे हैं। आपदा में केंद्र की तरफ से एक भी रुपया नहीं मिला। यहां तक केंद्र ने आपदा को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित नहीं किया। प्रदेश की सरकार ने अपने संसाधनों से सारा खर्च उठाया। भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। 

    धनबल के साथ विधायकों को छिपाकर ले गए। विधायकों को सुरक्षा मिल रही है, रात के अंधेरे में गाड़ियां जा रही हैं। इसके बावजूद हिमाचल की सरकार एकजुट रही। जिन 6 लोगों को जाना था वह धनबल के आधार पर चले गए। 

    उनका मकसद कमाई था और कमाई करके चले गए। भाजपा नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस आपके मंगलसूत्र चुरा लेगी। मैं बताना चाहती हूं कि देश के लिए इंदिरा गांधी ने अपने गहने तक दे दिए थे। उनकी मां ने मंगलसूत्र कुर्बान कर दिया। उनके पिता राजीव गांधी देश के लिए कुर्बान हुए हैं। 

    जोगिंदरनगर : स्कूल बस और ट्राले में हुई टक्कर, चालक समेत 20 छात्रों को आई चोटें



    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि वह बीस साल से सांसद हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की तरक्की नहीं हुई है। काम नहीं हो पाए हैं। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए देकर महिलाओं को महंगाई से राहत देने के लिए उठाया गया कदम है, लेकिन भाजपा नहीं चाहती कि महिलाओं को यह हक मिले, बल्कि इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत कर दी। महंगाई चरम पर है आज पढ़ाई लिखाई के साथ बच्चों की शादी करने से भी डरना पड़ता है। 

    देश में बेरोजगारी चरम पर है 70 करोड़ बेरोजगार दर दर भटक रहे हैं, 30 लाख खाली पद पड़े हैं। बड़े-बड़े संस्थानों IIM,IIT से पढ़कर बचे बेरोजगार हो गए हैं। नेताओं ने काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि जवाबदेही खत्म कर दी गई है।

    प्रदेश सरकार ने ओपीएस (OPS) लागू की, लेकिन केंद्र सरकार ने NPS का 9000 करोड़ रुपए देने से मना कर दिया।  प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में उनका स्थाई घर है, उनका दिल दिल्ली में नहीं हिमाचल में बसता है।

     इसलिए वे बार बार हिमाचल में यहां की भोलीभाली जनता से मिलने आती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डलेंगे। साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

    मुख्यमंत्री सुक्खू बोले - बिकाऊ विधायकों ने भाजपा का कमल ही खरीद लिया

    हिमाचल : गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, शिमला में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन

    धारटू खाड़ी हादसा : पीएम मोदी की रैली में गई थी बस, 100 फीट गहरी खाई में गिरी

    मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों से भरे टैंपो ट्रैवलर और ट्रक में टक्कर, 13 घायल

    DELEd प्रवेश परीक्षा को लेकर अपडेट : इन अभ्यर्थियों के आवेदन हुए रद्द

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather