Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : संयम रखें-अभी हफ्ता भी नहीं हुआ

ewn24news choice of himachal 16 Dec,2022 5:59 pm

    सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने साधा निशाना

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। नरेश चौहान ने पूर्व सीएम को संयम रखने की हिदायत दी है। दरअसल, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हेलीकाप्टर के दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा था। नरेश चौहान ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर उनकी चिंता अब दिखी है अगर पांच वर्ष पहले उनके मन में ऐसे विचार आ जाते तो प्रदेश तथा यहां की जनता का ज्यादा भला होता।

    हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सरकारी हेलिकॉप्टर का कतई उपयोग नहीं किया गया और इस दौरान यह अनाडेल में ही रहा। इसके विपरीत अति-विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निजी हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय प्रबन्धन पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है।
    सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

    नरेश चौहान ने कहा कि सरकार के गठन को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी संयम रखें। आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी विपक्ष को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather