शिमला। हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऊना का पारा 35 पार हो गया है। शनिवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस बीच हिमाचल मं एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 8 अप्रैल, 2025 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 9 और 12 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
10 और 11 अप्रैल को चंबा, कुल्लू. कांगड़ा, लाहौल स्पीति, किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों और निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। 7 अप्रैल कुल्लू और मंडी में एक दो स्थानों पर हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है।
वहीं, 9 और 10 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवा ( गति 30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। लाहौल स्पीति में कुछ स्थानों पर तेज हवा ( गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने का अनुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी है।
अगले 2-3 दिन के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद अगले 2-3 दिन के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।