हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें
ewn24news choice of himachal 26 May,2023 12:44 am
30 जून से 8 जुलाई तक जमा करवाएं एडमिशन फॉर्म
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। 30 जून से 8 जुलाई, 2023 तक छात्र सत्र 2023-24 के लिए एडमिशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
मेरिट लिस्ट 8 जुलाई शाम पांच बजे जारी की जाएगी। फीस 10 जुलाई से 12 जुलाई तक जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। फीस 13 जुलाई से 14 जुलाई तक जमा करवा सकेंगे।
फर्स्ट ईयर के छात्रों की ओरिएंटेशन 15 से 17 जुलाई तक होगी। 18 जुलाई से 10 नंवबर तक 116 दिन, 16 नवंबर से 31 दिसंबर 46 दिन और 6 फरवरी से 31 मार्च 2024 तक 55 दिन मिलाकर कुल 217 दिन टोटल वर्किंग डे होंगे।
गर्मियों की छुट्टियां 25 दिन की होंगी। ये 5 जून से 29 जून 2024 तक दी जाएंगी। दिवाली ब्रेक 11 नवंबर से 15 नवंबर 2024 तक 5 दिन की होगी। पहली जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक 35 दिन की विंटर वेकेशन होगी। कुल मिलाकर 65 छुट्टियां मिलेंगी। पहली अप्रैल से 26 मई 2024 तक परीक्षाएं व मूल्यांकन का 53 दिन का शेड्यूल रहेगा।