Breaking News

  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू

शारदीय नवरात्र : पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती

ewn24 news choice of himachal 11 Oct,2026 8:00 am


    शारदीय नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसी दिन से मां का आगमन होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है। 

    मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं नवरात्र के पहले दिन देवी मां के शैलपुत्री रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए। 


    मां शैलपुत्री पूजन विधि


    प्रात: जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
    इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें।
    पूजा के पहले अखंड ज्योति प्रज्वलित कर लें और शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर लें।
    अब पूर्व की ओर मुख कर चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और माता का चित्र स्थापित करें।
    सबसे पहले गणपति का आह्वान करें और इसके बाद हाथों में लाल रंग का पुष्प लेकर मां शैलपुत्री का आह्वान करें।
    मां की पूजा के लिए लाल रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।
    मां को अक्षत, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प चढ़ाएं. माता के मंत्रों का जप करें।
    घी से दीपक जलाएं, मां की आरती करें, शंखनाद करें, घंटी बजाएं और मां को प्रसाद अर्पित करें।
    शारदीय नवरात्र : व्रत के दौरान खानपान का रखें ध्यान, क्या करें क्या न करें-जानें


    नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा करते समय इन बीज मंत्रों का जाप अवश्य करें ...


    या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
    शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी रत्नयुक्त कल्याणकारिणी

    ओम् ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:
    बीज मंत्र- ह्रीं शिवायै नम:

    वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम् वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्
    शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें ये चीजें वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा


    मां शैलपुत्री आरती 


    शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार। 
    शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
    पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे। 
    ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू। 
    सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी। 
    उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो। 
    घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के। 
    श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
    जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे। 
    मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather