Breaking News

  • कांगड़ा : 55 पदों पर भर्ती, देहरा और धर्मशाला में होंगे इंटरव्यू
  • मंडी में पानी भरने को लेकर विवाद, परिवार पर हमला-FIR
  • नूरपुर : सरकारी स्कूल की ईशा चौधरी ने 10वीं की मेरिट में पाया स्थान, बांटी मिठाई
  • CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट में सुल्याली रोज पब्लिक स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन शानदार
  • हिमाचल : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के इन पदों का स्क्रीनिंग टेस्ट स्थगित
  • HPBose 10TH Result : कांगड़ा जिला का दबदबा, हमीरपुर दूसरे स्थान पर
  • HPbose 10Th result : कांगड़ा के भवारना की साइना ठाकुर टॉपर, रिद्धिमा शर्मा सेकंड
  • Breaking : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 79.8 फीसदी रहा
  • शिमला : जिला आयुष सोसायटी गठित, उपायुक्त को बनाया गया चेयरमैन
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग का परिणाम शत प्रतिशत, प्रधानाचार्य सम्मानित

आरएस बाली ने सचिवालय में पूजा-पाठ के बाद संभाला पदभार

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 10:44 pm







    शिमला। हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आरएस बाली को कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमेन नियुक्त किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने आज सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया।









    पूजा-पाठ के बाद आरएस बाली ने पदभार ग्रहण किया। आरएस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बैठाने का प्रयास किया गया है।

    पदभार ग्रहण करने के बाद आरएस बाली ने आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है।


    एनएचएम कर्मचारियों की मांग : नियमितीकरण के लिए बने स्थाई पॉलिसी 



    हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषज्ञों व मीडिया की राय ली जायेगी। जहां भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी वहां विकसित किया जाएगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है। हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

    [embed]
    [/embed]







    [embed]
    [/embed]






    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 












Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather