Breaking News

  • सिरमौर : लांस नायक धर्मेंद्र का निधन, 6 माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
  • मंडी : चुनानी निवासी जवान राम किशन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
  • बंबर ठाकुर गोलीकांड : एडीजीपी ज्ञानेश्वर सिंह की अगुवाई में SIT गठित
  • सोलन और बद्दी की कंपनियों में भर्ती : 105 पदों के लिए होने जा रहे इंटरव्यू
  • IGMC पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जाना
  • राजस्थान की कंपनी दे रही नौकरी का मौका : ITI लम्बलू में इंटरव्यू को पहुंचें
  • 10वीं, 12वीं व ITI पास को रोजगार का मौका : हमीरपुर में इंटरव्यू को आ रही कंपनियां
  • रानीताल : बणे दी हट्टी और दौलतपुर फीडर में इस दिन बिजली बंद
  • ईमानदारी और समर्पण की अनूठी मिसाल शिक्षक जोगिंदर पाल शर्मा
  • चंबा : घर की छत से हटा रहा था बर्फ, पैर फिसला नीचे गिरा व्यक्ति

हिमाचल में इन महिलाओं की बढ़ेगी पेंशन, मिलेंगे 1500 रुपए

ewn24news choice of himachal 27 Jan,2023 10:50 pm

    सरकार कर रही विचार, एक परिवार से एक को मिलेगी

    शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने 18 से 60 साल तक की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए अनुदान देने का वादा किया था। सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 1500 रुपए देने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। हिमाचल में करीब 8 लाख 21 हजार महिलाओं को इस योजना में कवर किया जाएगा। इसके अलावा जिन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है पर पेंशन 1500 से कम है तो उनकी पेंशन को बढ़ाकर भी 1500 रुपए किया जाएगा।
    ऊना युवती मर्डर केस : फिल्लौर से धरा आरोपी, गला घोंटकर ली थी जान

    कैबिनेट सब कमेटी की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि हिमाचल में 18 से 59 वर्ष तक करीब 22 लाख 40 हजार 492 महिलाएं आती हैं। इसमें एक लाख महिलाओं को  सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 46 हजार हैं। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी 2 लाख 25 हजार के करीब हैं। पेंशनर एक लाख 90 हजार और पूर्व सैनिक 1 लाख 90 हजार के लगभग हैं।

    इसके अलावा 36 हजार विधवाएं हैं और अर्धसैनिक बल, रेलवे, सेना के पेंशन भोगी 1 लाख आसपास हैं। हिमाचल में आयकर दाता 78 हजार हैं। इन सबको निकाल दिया जाए तो कुल महिलाओं 8 लाख 21 हजार को 1500 रुपए मिलेंगे। पर कुछ महिलाओं को एक हजार या 1150 सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। उन्हें भी 1500 रुपए मिलेंगे। इनकी 1500 रुपए से ज्यादा है, वह वैसे ही रहेगी।
    परिजनों को लगा सहेली की शादी में गई है बेटी, आ गई मौत की खबर ...

    मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि अंदाजे के अनुसार इस योजना के लिए 5 से 6 सो करोड़ रुपए की जरूरत होगी। एक परिवार में एक महिला को मिलेगा। पर कई बार देखा जाता है कि परिवार में भाई-भाई अलग हो गए होते हैं। अगर ऐसी कोई फेमिली बिना स्पोर्ट के होगी तो उसे भी कवर किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी कमेटी में शामिल किया जाएगा। वह तय करेंगे कि परिवार सच में अलग रहता है और उसे किसी की स्पोर्ट नहीं है। एक सप्ताह बाद फिर बैठक होगी जिसमें स्थिति सपष्ट होगी।
    शिमला घूमने आए पर्यटकों की कार HRTC बस से भिड़ी, दो लोग घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather