चंबा में लैंडस्लाइड, मलबे में दबा व्यक्ति, कुल्लू में गिरे पत्थर
ewn24news choice of himachal 02 Apr,2023 4:16 pm
बारिश के चलते हुआ भूस्खलन
चंबा/कुल्लू। हिमाचल में पहली अप्रैल को अच्छी बारिश हुई है। बारिश के चलते लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने के मामले सामने आए हैं।
चंबा जिला के सलूणी तहसील के चमदु बंजली गांव में लैंडस्लाइड के चलते एक व्यक्ति मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों द्वारा जब तक व्यक्ति को मलबे से निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। व्यक्ति की पहचान देवी प्रसाद पुत्र मुहनू गांव जखरल के रूप में हुई है।