Breaking News

  • राजगढ़ बैसाखी पर्व मेले में बलवीर भगनाल ने सुनाई पहाड़ी कविता, गूंज उठा पंडाल
  • कांगड़ा : बेफिक्र होकर खरीदें गहने, वर्मा ज्वैलर्स देंगे बदलने-ठीक करने की सुविधा
  • घुमारवीं : श्री सत्य साईं सेवा समिति ने नाहर सिंह मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
  • सावधान : आज रात से भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
  • नूरपुर : लड़कियों के सपने को पूरा करने में सहयोग कर रहा आर्य समाज
  • कांगड़ा में वर्मा ज्वैलर्स की प्रदर्शनी : लाए हैं ये धमाकेदार ऑफर, करें विजिट
  • हिमाचल में डम्मी एडमिशन देने वाले निजी स्कूलों की खैर नहीं, बोर्ड करेगा औचक निरीक्षण
  • हिमाचल मौसम अपडेट : यहां आंधी तूफान और तेज हवाओं का कहर, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट
  • गंगथ महादंगल : दान पर्ची का शुभारंभ, पहले दिन एक ट्रैक्टर सहित 10 लाख की राशि और सामान एकत्रित
  • नूरपुर : दुबई से चल रहा था चिट्टा तस्करी का कारोबार, 6 धरे-3 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त

हिमाचल में 25 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

ewn24news choice of himachal 23 Feb,2023 10:35 pm

    फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों में तापमान का रिकॉर्ड टूटा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 23 व 24 फरवरी को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 से 27 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। मैदानी भागों में 26 व 27 फरवरी को बारिश की संभावना है।

    वीरवार को शिमला सहित प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं फरवरी माह में 16 फरवरी को सोलन में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान का भी शिमला में रिकॉर्ड टूटा है जहां 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    बड़ी राहत: लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग में बायो पैथोलॉजी लैब शुरू

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क बना है। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री तक अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
    रवीं में सतलुज नदी में गिरी जीप, तेज बहाव में बहे दो युवक

    उन्होंने कहा कि आज और 24 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं 25 फरवरी से देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। वही 26 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
    हिमाचल: बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

    उन्होंने कहा कि फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों के तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। 18 फरवरी को शिमला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इससे पहले राजधानी शिमला में वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भुंतर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इससे पहले वर्ष 2018 में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
    अडानी को लेकर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'जनता के साथ किया धोखा'

    वहीं, सोलन में 16 फरवरी को भी रिकार्ड टूटा है जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान का भी रिकॉर्ड टूटा है जो कि शिमला में 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather