हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने ली शपथ
ewn24news choice of himachal 20 Dec,2022 12:53 am
राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। चंद्र कुमार ने आज राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार 14वीं विधानसभा में चुनकर आए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को टाल दिया है। जल्द ही सत्र की नई तिथि जारी होगी।
शपथ ग्रहण करने के बाद चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि उनके स्वस्थ होने के बाद आगे के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा की जल्द मंत्रीमंडल का गठन भी कर लिया जाएगा।