शिमला। हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा, श्रेणी-I (राजपत्रित) (HP Police Service) के दो पद भरे जाएंगे। इसमें एक पद अनारक्षित और एक पद एसटी अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। ये पद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के आधार पर भरे जाएंगे, जिसको लेकर 13 अप्रैल 2025 को विज्ञापन जारी किया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न 30 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों के लिए 10 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें एचएएस के दो, बीडीओ के 9, तहसीलदार के 9 और स्टेट टैक्स एंड एक्साइज असिस्टेंट कमिश्नर के 10 पद भरे जाने हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के दो पद भी इस भर्ती के तहत भरे जाएंगे। इन दो पदों पर भर्ती की पुष्टि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने की है।