Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

मनाली : सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे थे UP के पर्यटक, पुलिस ने काटा चालान

ewn24 news choice of himachal 11 Jun,2026 3:38 pm


    सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जानलेवा स्टंट की तस्वीर


    मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की शांत वादियों में आकर हुड़दंग मचाने और ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) की धज्जियां उड़ाने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों पर मनाली पुलिस (Manali Police) ने अपना शिकंजा कस दिया है।

    ताजा मामला मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जहां चलती गाड़ी में स्टंटबाजी करना उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को खासा महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही मनाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक का 3,500 रुपए का चालान काट दिया है।

    जानकारी के अनुसार, मनाली-लेह हाईवे पर एक यूपी (UP) नंबर की गाड़ी में सवार कुछ पर्यटक सनरूफ और खिड़की से बाहर निकले हुए थे। इससे न केवल उनकी अपनी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पर्यटकों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया था। इसी दौरान किसी राहगीर ने इस खतरनाक स्टंट की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

    12_46_281616226challan.jpg 190.17 KB


    पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, UP के वाहन की हुई पहचान


    जैसे ही यह वायरल तस्वीर मनाली पुलिस के संज्ञान में आई, पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई। साइबर और ट्रैफिक सेल की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन की पहचान की गई:

    वाहन नंबर: UP11CU1100
    वाहन मालिक: अनिल कुमार (निवासी: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

    पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के कड़े प्रावधानों के तहत उक्त वाहन का ₹3,500 का ऑनलाइन चालान जारी कर हुड़दंगियों को कड़ा सबक सिखाया।

    मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए हुड़दंगियों को स्पष्ट चेतावनी दी है।  उन्होंने कहा कि "पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में आकर शांति भंग करने वाले और स्टंटबाजी को मनोरंजन समझने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। हमारा उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है, लेकिन सुरक्षा और कानून व्यवस्था से समझौता करके बिल्कुल नहीं।"


    जनता से पुलिस की अपील


    डीएसपी ने साफ किया कि भविष्य में ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ इससे भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि यदि वे कहीं भी इस तरह की जानलेवा गतिविधि या नियमों का उल्लंघन देखते हैं, तो तुरंत उसकी फोटो या वीडियो पुलिस के साथ साझा करें ताकि दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जा सके।


    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 




    भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather