Breaking News

  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी
  • HPRCA : सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

डमटाल में वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा : 84 खैर के मौछे बरामद-9 आरोपी नामजद

ewn24 news choice of himachal 09 Sep,2026 6:41 pm


    इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन भी मिलीं


    ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर की डमटाल पुलिस ने अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरे दो वाहनों को पकड़ा है।

    पुलिस ने दोनों वाहनों से खैर की लकड़ी के 84 मौछे (लट्ठे) बरामद किए हैं। इनमें पिकअप से 76 और इनोवा कार से 8 मौछे मिले। कार्रवाई के दौरान पेड़ काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार बुधवार, 9 सितंबर को डमटाल थाना पुलिस की टीम गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पठानकोट-मुकेरियां मार्ग पर इंदौरा मोड़ के पास डमटाल की ओर से आ रही इनोवा कार PB08 BL-9788 और एक बिना नंबर की पिकअप को जांच के लिए रोका गया। संदेह होने पर दोनों वाहनों की तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 84 मौछे खैर की लकड़ी बरामद हुई। इसके अलावा एक इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन भी पुलिस के हाथ लगीं। वाहन सवार लोग लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके।

    पुलिस ने मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बरामद लकड़ी की नियमानुसार पैमाइश करवाई। इसके बाद दोनों वाहनों, लकड़ी और काटने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया।

    मामले में पुलिस थाना डमटाल में अभियोग संख्या 144/2026, दिनांक 9 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने राहुल कुमार, गुरप्रीत सिंह, विकास शर्मा, गोविन्द, बलविन्द्र सिंह उर्फ बंटी, विशाल, अजय कुमार, ओम प्रकाश और अनिल कुमार को मामले में नामजद किया है।

    पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। खैर की लकड़ी कहां से काटी गई, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इस कथित तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather